होम कोरोना : सुप्रीम कोर्ट में होती रहेगी जरूरी सुनवाई

Alert Star Digital Team Mar 26, 2020 10:41 PM

कोरोना : सुप्रीम कोर्ट में होती रहेगी जरूरी सुनवाई

कोरोना : सुप्रीम कोर्ट में होती रहेगी जरूरी सुनवाई

कोरोना : सुप्रीम कोर्ट में होती रहेगी जरूरी सुनवाई

कोरोनावायरस संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है कि कोर्ट की तीन बेंच सिर्फ जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगी. खास बात ये है कि जज भी अपने घरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेंगे और पक्षों के वकील भी अपने दफ्तर या घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करेंगे. इसका मतलब शुक्रवार (Friday) से वर्चुअल कोर्ट की तरह काम करना शुरू किया जाएगा.

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड और जस्टिस सूर्यकांत के अलावा जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने करीब 18 बेहद जरूरी मामलों की सुनवाई की. साथ ही जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने दिल्ली और NCR में वायु प्रदूषण को लेकर सुनवाई की. सुप्रीम कोर्ट में कोई वकील या अन्य प्रवेश नहीं कर पाएगा जबकि परिसर में वकीलों के चेम्बर भी सील कर दिए गए हैं.

वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई के लिए वकील को याचिका की ई-फाइलिंग करनी होगी. इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेंशनिंग रजिस्ट्रार से बात करनी होगी. जरूरी मामले में वकील अपने घर या दफ्तर से ही जजों के सामने सुनवाई के लिए बहस कर सकेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)