होम स्पेन में कोरोना वायरस के कारण हालत हुए बेकाबू, फंसी हुई है भारतीय खिलाड़ी
स्पेन में कोरोना वायरस के कारण हालत हुए बेकाबू, फंसी हुई है भारतीय खिलाड़ी
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी ताकेमी सरकार जो स्पैनिश लीग में हिस्सा लेने के लिए स्पेन गई थी वो भारत में लॉकडाउन की स्थिति के कारण स्पेन के मालेगा में फंस गए हैं. बता दें, कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार ने 21 दिनों का लॉक डाउन किया हुआ है.
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली ताकेमी सरकार टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जारी रैंकिंग में 14वें पायदान पर है. ताकेमी सरकार स्पेन गई थी जहां उन्हें स्पेनिश लीग में भाग लेना था जिसकी शुरूआत फरवरी से होनी थी और मई तक इस लीग का आयोजन होना था. ताकेमी सरकार ने बताया कि उन्होंने 24 मार्च को वतन लौटने के लिए टिकट बुक किया गया था, लेकिन भारत में 21 दिन के लॉकडाउन के कारण यह संभव नहीं हो पाया है. स्पेन में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 3600 को पार कर चुकी है.
ताकेमी सरकार ने एक ऑडियो संदेश में कहा,'मैं सुरक्षित हूं. मेरे क्लब के सदस्य काफी सहयोग कर रहे हैं. वे मुझे भोजन और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करा रहे हैं.' ताकेमी ने आगे कहा,'मैं स्वदेश से मिलने वाले समर्थन से खुश हूं. मेरे कोच और संघ के अधिकारी लगातार मेरे संपर्क में हैं. मुझे 11 मई का टिकट मिला है और उम्मीद है कि तब तक हालात सामान्य हो जाएंगे और मैं लौटने में कामयाबा हो जाऊंगी.'
बता दें, कोरोना वायरस के कारण पूरे विश्व में अभी तक 23 हजार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस वायरस के कारण अभी तक पांच लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है. बात अगर भारत की करें तो यहां पर मरने वालों लोगों की संख्या 11 से अधिक हैं जबकि 700 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुकी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।