होम देश में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 16 पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 700 के करीब

Alert Star Digital Team Mar 26, 2020 10:48 PM

देश में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 16 पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 700 के करीब

देश में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 16 पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 700 के करीब

देश में कोरोना वायरस से मौतों का आंकड़ा 16 पहुंचा, संक्रमितों की संख्या 700 के करीब

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे में 88 नए मामले सामने आए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरूवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के कुल मामले 694 हो गए हैं. इनमें 44 ऐसे भी हैं जो इससे होने वाली बीमारी (कोविड-19) से उबर चुके हैं. उन्होंने आगे कहा कि पॉजिटिव मामलों में वृद्धि की दर भारत में अपेक्षाकृत स्थिर है. अभी तक यह कहने के लिए कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार समुदाय के स्तर पर हो रहा है.

देश में महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, यहां 125 केस सामने आए हैं और अब तक चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वायरस से मौत का एक मामला सामने आया, यहां एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

जहां तक पूरी दुनिया का सवाल है तो मौतों का आंकड़ा 22,337 हो चुका है जबकि 502,854 लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं. इनमें 121,214 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)