होम पीएम मोदी बोले- जितनी जल्दी हो अपनी गलतफहमी दूर करें, सच्चाई स्वीकार करें
पीएम मोदी बोले- जितनी जल्दी हो अपनी गलतफहमी दूर करें, सच्चाई स्वीकार करें
कोरोना के खिलाफ चल रही जंग के बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. पीएम ने लोगों से आग्रह किया कि गलतफहमी से बाहर निकलें और सच्चाई को समझें. ये बीमारी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती. समृद्ध लोगों या व्यायाम करने वालों को भी ये वायरस अपनी चपेट में लेता है. बीमारी कितनी भयानक है ये समझना जरूरी है.
पीएम ने कहा कि मनुष्य का स्वाभाव होता है कि जो चीज हमारे अनुकूल होती है, उसे तुरंत स्वीकार कर लेते हैं. ऐसे में कई बार अहम बातें जो प्रमाणिक होती हैं उस पर कुछ लोगों का ध्यान जाता ही नहीं है. ये मौजूदा हालात के लिहाज से ठीक नहीं है.पीएम ने कहा कि कोरोना से जुड़ी सही और सटीक जानकारी के लिए सरकार ने WhatsApp के साथ मिलकर एक हेल्पडेस्क भी बनाई है. अगर आपके पास WhatsApp की सुविधा है तो आप इस नंबर 9013151515 पर 'नमस्ते' लिखकर भेजेंगे तो आपको उचित जवाब मिलना शुरू हो जाएगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।