होम कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन को सफल बनाए जनता: रविशंकर प्रसाद
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन को सफल बनाए जनता: रविशंकर प्रसाद
कोरोना वायरस (Coronavirus से बचाव के लिए लगातार सरकार द्वार जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी लोगों से इस संक्रमित बीमारी से बचने की अपील की है.
इस बीच, बीजेपी (BJP)के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने अपने संसदीय क्षेत्र पटना साहिब की जनता के साथ-साथ बिहारवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस के अभिशाप और फैलाव को रोकने के लिए, वे लॉकडाउन के निर्देशों का ईमानदारी से पालन करे.
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम जानते है कि लॉकडाउन से जनता को कठिनाई होंगी, लेकिन इस महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए यह करना बहुत जरूरी है. इसमे हमें एक कार्य और करना है कि हम न स्वयं घबराए और न किसी बेवजह की अफवाहों पर विश्वास करें.
उन्होंने कहा कि पटना में भी क़ई जगह टेस्टिंग सेंटर के साथ अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था की गई है. साथ ही अधिकृत निजी अस्पतालों को टेस्टिंग करने की अनुमति दी गई है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह समय कठिनाई का अवश्य है, लेकिन आप सभी अपने संकल्प शक्ति और सयंम से अपने तथा देश की स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति अपने समर्पण भाव को प्रकट कर सकते हैं.
रविशकर प्रसाद ने कहा कि इसके अलावा पटना साहिब के क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह अपनी बात को व्हाट्सअप (7011975458) के द्वारा अथवा एसएमएस (9868181730) के द्वारा और 0612-2531635 या 011-23793228 नंबर पर बता सकते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।