होम कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 14 दिन का आइसोलेशन काफी नहीं
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 14 दिन का आइसोलेशन काफी नहीं
दुनियाभर में कोरोना (Corona virus) की वजह से मरने वालों की संख्या 13,000 से पार हो गई है, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं. भारत में आज कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 360 हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू (Public curfew) जारी है. इसके इतर एक नए अध्ययन के मुताबिक कुछ कोरोना (Corona virus) से संक्रमित मरीजों के लिए 14 दिन का आइसोलेशन काफी नहीं है. अध्ययन में बताया कि वर्तमान में जो कोरोना मरीजों के लिए क्वारंटीन अवधि है, उससे ज्यादा की आवश्यकता हो सकती है. ये अध्ययन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के इंफेक्शन कंट्रोल एंड हॉस्पिटल एपिडेमियोलॉजी जर्नल ने किया है. उऩ्होंने अपने अध्ययन में 20 जनवरी से 12 फरवरी के बीच 175 मामलों पर विचार किया है.इन मामलों में ऐसे लोगों का एक समूह शामिल था, जिन्होंने चीन के हुबेई प्रांत की यात्रा की थी, जो बीमारी से इतर थे और दूसरे जो अन्य लोगों से संक्रमित नहीं थे. अध्ययन में सांख्यिकीय वितरण मॉडल का उपयोग किया था और अध्ययन किए गए लोगों की औसत आयु 41.2 वर्ष थी. हुबेई जाने वाले यात्रियों (Passengers) में 59.8% मरीज थे. दोनों समूहों के बीच क्लीनिकल विशेषताओं में लगभग कोई अंतर नहीं था. अध्ययन में देखा गया कि बुखार (यात्रियों (Passengers) के लिए 81.6% और गैर-यात्रियों (Passengers) के लिए 82.8%) और खांसी (यात्रियों (Passengers) के लिए 40.6% और गैर-यात्रियों (Passengers) के लिए 44.8%) सबसे आम लक्षण थे. वहीं, यात्रियों (Passengers) के लिए अध्ययन में पाया कि वायरस के लिए न्यूनतम इनकमबेशन अवधि एक दिन और अधिकतम 3.8 दिन (95.1 परसेंटाइल वालों के लिए) थी.बता दें कि इनकमबेशन अवधि एक वायरस से संक्रमित रोगी और इसके लक्षण दिखने वाले रोगी के बीच दिनों की संख्या है. गैर-यात्री समूह के लिए, वायरस के लिए इनकमबेशन अवधि 95.1 परसेंटाइल वालों के लिए 12.1 और 17.1 दिनों के बीच थी. औसत इनकमबेशन अवधि 14.6 दिन थी. बहरहाल, इस अध्ययन के मुताबिक वर्तमान में जो क्वारंटीन अवधि है उससे ज्यादा हो सकती है. इस अध्ययन के लेखक चार लेउंग ने लिखा, 'यह संभव है कि गैर-यात्रियों (Passengers) की इनकमबेशन अवधि ज्यादा अस्थिर थी. यह संभावित रूप से मौजूदा रोकथाम उपायों की प्रभावशीलता के लिए खतरा पैदा कर सकता है. क्वारंटीन अवधि को सावधानी के साथ माना जाना चाहिए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।