होम भोपाल में पहला कोरोना संक्रमित मिला, भोपाल सहित प्रदेश के 14 जिले लॉकडाउन
भोपाल में पहला कोरोना संक्रमित मिला, भोपाल सहित प्रदेश के 14 जिले लॉकडाउन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जनता कर्फ्यू के दिन यानि 22 मार्च को एक कोरोना संक्रमित की पहचान जिला प्रशासन ने की है। भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना कोविड-19 का पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गर्ई है। उल्लेखनीय है 4 पॉजिटिव मरीज जबलपुर में दो दिन पहले मिले थे। जबकि पांचवां पॉजिटिव मरीज रविवार को भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी में मिला है। मरीज तीन दिन पहले लंदन से भोपाल लौटा है।जिला प्रशासन के हवाले से आई खबर के अनुसार स्वास्थ्य संचालनालय के अफसरों ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एक 26 वर्षीय युवती लंदन में एलएलएम की पढ़ाई कर रही है। वह 17 मार्च की सुबह लंदन से दिल्ली आई थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर युवती की स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया था। यहां से युवती शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल पहुँची है। वही रविवार दोपहर को युवती के परिजनों ने सतर्कता बरतते हुए भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क कर, कोरोना जांच की मांग की थी। जिसके बाद जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी जाकर कोरोना जांच के लिए युवती के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया था, जिसे जांच के लिए एम्स भोपाल भेजा गया था। जहां से युवती की जांच रिपोर्ट कोरोना कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है।वही रविवार सुबह भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली से भोपाल आई एक युवती में कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। एयरपोर्ट पर तैनात डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद युवती को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के अलावा विमान में उसके आसपास बैठे छह अन्य यात्रियों को भी आइसोलेट किया गया है। भोपाल में कोरोना संदिग्ध मिलने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।