होम कोरोना अपडेट: 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 22, 2020 08:09 PM

कोरोना अपडेट: 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

कोरोना अपडेट: 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

कोरोना अपडेट: 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य सरकारों से उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किये जाने का आदेश जारी करने को कहा है जहां कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए या जहां इससे लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें दिल्ली के सात जिले शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि अंतर राज्यीय बस सेवाएं भी 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है। इसके अलावा 31 मार्च तक दिल्ली मेट्रो समेत सभी मेट्रो सेवाओं को भी स्थगित करने का फैसला किया गया है। इस आशय का निर्णय आज सुबह कैबिनेट सचिव एवं प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के साथ सभी राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में लिया गया। 

सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च 2020 तक उपनगरीय रेल सेवाओं सहित सभी ट्रेन सेवाओं को स्थगित करने का निर्णय किया है। हालांकि, मालगाड़ियों को इससे अलग रखा गया है। इसके अलावा 31 मार्च तक सभी मेट्रो सेवाओं को स्थगित करने का भी निर्णय किया गया। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकारों से उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किये जाने का आदेश जारी करने को कहा है जहां कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए हैं या जहां इससे लोगों की मृत्यु हुई है। बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद राज्य सरकारों को सुझाव दिया गया है कि वे उन 75 जिलों में केवल आवश्यक सेवाओं का ही परिचालन किये जाने के संबंध में उपयुक्त आदेश जारी करें जहां जहां कोविड-19 के पुष्ट मामले सामने आए हैं। राज्य सरकारें समीक्षा के बाद इस सूची को बढ़ा भी सकते हैं।

इसमें दिल्ली से मध्य, पूर्वी दिल्ली, उत्तर दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिम दिल्ली शामिल हैं। 75 जिलों की सूची में उत्तर प्रदेश का वाराणसी, गाजियाबाद, जीबी नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, लखनऊ शामिल है। महाराष्ट्र में अहमद नगर, औरंगाबाद, मुम्बई, नागपुर, मुम्बई उपनगरीय, पुणे, रत्नागिरि, रायगढ़, ठाणे, यवतमाल तथा केरल का अलपुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कन्नूर, कासरगोड, कोट्टायम, मल्लापुरम, तिरुवनंतपुरम, पथानामथिटा, त्रिसूर शामिल हैं। इसमें कर्नाटक से बेंगलूर, चिकबल्लापुर, मैसूर, कोडागू, कलबुर्गी शामिल है। गुजरात से कच्छ, राजकोट, गांधीनगर, सूरत, वड़ोदरा, अहमदाबाद तथा हरियाणा से फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला, पानीपत, गुरुग्राम और हिमाचल प्रदेश से कांगड़ा शामिल है। पंजाब से होशियारपुर, एसएएस नगर, एसबीएस नगर तथा राजस्थान से भीलवाड़ा, झुंझुनू, सीकर, जयपुर तथा तमिलनाडु से चेन्नई, इरोड और कांचीपुरम शामिल है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)