होम जिलाधिकारी ने चारबाग पहुंच कर जनता कर्फ्यू का लिया जायजा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2020 09:16 PM

जिलाधिकारी ने चारबाग पहुंच कर जनता कर्फ्यू का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने चारबाग पहुंच कर जनता कर्फ्यू का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने चारबाग पहुंच कर जनता कर्फ्यू का लिया जायजा

लखनऊ. देशभर के साथ उत्तर प्रदेश में भी जनता कर्फ्यू लगा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का लोग समर्थन कर रहे हैं. सड़कें खाली पड़ी हुई हैं. यूपी के लगभग सभी शहरों में लोग अपने घरों के अंदर हैं. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. चारबाग रेलवे स्टेशन पर आम दिनों में पैर रखने की जगह नहीं होती थी. वहीं आज चारबाग रेलवे स्टेशन पर खामोशी है. जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के चलते लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे स्टेशन का जायजा लिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि आज पूरे देश में जनता कर्फ्यू मनाया जा रहा है. यह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई है. महामारी को हराने और इसके प्रसार को रोकने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका है. राज्य सरकार ने कोविड-19 से लड़ने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)