होम मां गंगा की कृपा से कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेगा देश: नरेन्द्र गिरी
मां गंगा की कृपा से कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेगा देश: नरेन्द्र गिरी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरी ने कहा कि मां गंगा की कृपा से कोरोना (Corona virus) से देश सुरक्षित रहेगा. महंत गिरी ने 'जनता कर्फ्यू' को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) (Prime Minister Narendra Modi) की अपील देशहित में है. मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू (Public curfew) की सफलता की कामना कर महंत गिरी ने कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को चिकित्सकों की सलाह मानने की आवश्यकता पर बल दिया.
महंत ने कहा कि कोरोना (Corona virus) के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को समाज से दूरी बनाने के साथ अपने हाथों को सेनेटाइज करने की जरूरत है. हमें कोशिश करनी है कि इस तरह के मामले ना बढ़ें, इसके लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है. उन्होंने साधु-संतों से प्रधानमंत्री के 'जनता कर्फ्यू' को समर्थन प्रदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि धर्माचार्य और पुजारी अपने-अपने मठ और मंदिरों में रहकर पूजा-पाठ करें. कोरोना का खतरा जब तक खत्म नहीं हो जाता तब तक सभी मठ और मंदिर बंद रखने की अपील की.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।