होम कोरोना से जंग: दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में लॉकडाउन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 22, 2020 07:53 PM

कोरोना से जंग: दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में लॉकडाउन

कोरोना से जंग: दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में लॉकडाउन

कोरोना से जंग: दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में लॉकडाउन

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़कर रविवार को 370 पर पहुंच गए हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत (India) में हरसंभव कोशिश की जा रही है. इस कड़ी केंद्र और राज्य सरकारें अभूतपूर्व कदम उठा रही हैं. कोरोना वायरस को थर्ड स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है.

दिल्ली
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को दिल्ली को लॉकडाउन करने की घोषणा की है. केजरीवाल ने कहा कि 23 मार्च (सोमवार) से 31 मार्च तक दिल्ली के सातों जिले में लॉकडाउन किया जा रहा है. इस दौरान प्राइवेट बसें, रिक्शा, टैक्सी बंद रहेंगी. हालांकि डीटीसी की बसें 25 प्रतिशत चलेंगी. इसके अलावा मेट्रो, ट्रेन, बाजार, ऑफिस बंद रहेंगे. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से लगी बॉर्डर को भी बंद किया जाएगा. हालांकि, दूध, सब्जियां, दवाइयां मिलती रहेंगी.

यूपी के 15 जिलों में लॉकडाउन कोरोना वायरस को थर्ड स्टेज में पहुंचने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के 15 जिलों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लॉकडाउन करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर और सहारनपुर में लॉकडाउन रहेगा. अब 31 मार्च तक ये जिलें पूरी तरह से लॉकडाउन रहेंगे.

राजस्थान
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को 31 मार्च तक के लिए आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य में पूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया. गहलोत ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस पर अंकुश पाने के लिए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए 22 मार्च से 31 मार्च तक जरूरी सेवाओं और मेडिकल सेवाओं को छोड़कर 'पूर्ण लॉकडाउन होगा.

पंजाब
वहीं, पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे राज्य को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने का फैसला लिया है. सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य की जनता से कोरोना वायरस से लड़ने में प्रशासन की मदद करने की भी अपील की.

उत्तराखंड
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा की है. राज्य में सभी परिवहन सेवाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी. रावत ने कहा कि राज्य में मेडिकल सेवाओं लिए कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी. दवाइयों या सेनिटाइजर को लेकर कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजा जाएगा.

कर्नाटक
कर्नाटक के 9 जिलों 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है. जिनमें बेंगलुरु, कलबुर्गी , धारवाड़, चिक्कबल्लापुर, मैसूरु, कोडूगु , मंगलुरु और बेलगावी शामिल है. बेंगलुरु में मेट्रो सेवाओं को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है.

क्या होता है लॉकडाउन?
लॉकडाउन, आपातकाल जैसी व्यवस्था होती है. जिसमें चार लोग एक साथ इकठ्ठा नहीं हो सकते. अगर किसी क्षेत्र में लॉकडाउन की घोषणा की गई है तो उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है. सिर्फ आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है. अगर किसी को दवा या अनाज की जरूरत है तो ही वो बाहर जा सकता है या फिर अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है. बेवजह की भीड़ नहीं लगाई जा सकती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)