होम राष्ट्रपति और सेलिब्रिटी सहित आम लोगों ने बजाई ताली, PM बोले- लंबी लड़ाई के लिए रहे तैयार
राष्ट्रपति और सेलिब्रिटी सहित आम लोगों ने बजाई ताली, PM बोले- लंबी लड़ाई के लिए रहे तैयार
कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते असर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अपील पर देशभर में लोगों ने जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) में अपना पूरा सहयोग दिया. इसी कड़ी में राष्ट्रपति (President), सेलिब्रिटी (Celebrities) से लेकर आम जनता ने पीएम मोदी (PM Modi) की अपील पर शाम पांच बजे अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों का आभार व्यक्त किया है.
राष्ट्रपति ने पूरे परिवार के साथ बजाई ताली
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने राष्ट्रपति भवन में पूरे परिवार के साथ ताली बजाकर आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वालों का आभार व्यक्त किया.
राष्ट्रपति कोविन्द ने भारत की प्रथम महिला व परिवार के अन्य सदस्यों सहित सभी देशवासियों की ध्वनि में ध्वनि मिलाते हुए उन सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जो अपने और अपने परिवारजनों के जीवन का जोखिम उठाते हुए भी राष्ट्र के स्वास्थ्य की रक्षा कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।