होम दिल्ली हिंसा पर 11 मार्च को होगी चर्चा, पिछले हफ्ते लोकसभा में हुआ था जमकर हंगामा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2020 08:19 PM

दिल्ली हिंसा पर 11 मार्च को होगी चर्चा, पिछले हफ्ते लोकसभा में हुआ था जमकर हंगामा

दिल्ली हिंसा पर 11 मार्च को होगी चर्चा, पिछले हफ्ते लोकसभा में हुआ था जमकर हंगामा

दिल्ली हिंसा पर 11 मार्च को होगी चर्चा, पिछले हफ्ते लोकसभा में हुआ था जमकर हंगामा

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसद में पूरे सप्ताह टकराव का विषय रहे 'दिल्ली में हिंसा' मुद्दे पर लोकसभा में बुधवार को चर्चा होगी। होली के अवकाश के बाद लोकसभा के बुधवार के विधायी कामकाज के एजेन्डे में इस विषय पर चर्चा सूचीबद्ध है। गत शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार तक स्थगित कर दी गई थी।

कांग्रेस के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी इस मुद्दे पर नियम 193 के तहत चर्चा की शुरूआत करेंगे जबकि सत्ता पक्ष की ओर से नई दिल्ली सीट से सांसद मीनाक्षी लेखी पहली वक्ता होंगी। हालाकि राज्यसभा के विधायी कामकाज के ऐजेन्डे में अभी इस मुद्दे पर चर्चा का उल्लेख नहीं किया गया है।

दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने बजट सत्र के दूसरे चरण में दोनों सदनों में अब तक एक दिन भी सुचारू ढंग से कामकाज नहीं चलने दिया और हंगामे के कारण रोज कार्यवाही स्थगति करनी पड़ी। राज्यसभा में कोई कामकाज नहीं हो सका जबकि लोकसभा में जो कुछ काम हुआ वह हंगामे के दौरान ही हुआ।

सत्ता पक्ष की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इस मुद्दे पर होली के बाद चर्चा कराई जाएगी जबकि विपक्ष सभी काम रोककर इस पर चर्चा की मांग पर अड़ा था। बजट सत्र का दूसरा चरण दो मार्च से शुरू हुआ था। सीएए और एनआरसी को लेकर हाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान राजधानी दिल्ली में हिंसा की घटनाओं में करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)