होम अडानी ग्रुप को बीजेपी शासन में मिली जो खदान, वो रद्द कर दी कांग्रेस सरकार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 8, 2020 07:57 PM

अडानी ग्रुप को बीजेपी शासन में मिली जो खदान, वो रद्द कर दी कांग्रेस सरकार

अडानी ग्रुप को बीजेपी शासन में मिली जो खदान, वो रद्द कर दी कांग्रेस सरकार

अडानी ग्रुप को बीजेपी शासन में मिली जो खदान, वो रद्द कर दी कांग्रेस सरकार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अडानी ग्रुप को लीज पर दी गयी खदानों का आवंटन रद्द कर दिया है। अडानी ग्रुप को यह खदान माइनिंग करने के लिए पिछली भाजपा सरकार द्वारा आवंटित की गयी थी।

छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि अडानी ग्रुप को यह जमीन दो साल पहले दी गयी थी लेकिन आज दो साल बीत जाने के बाद भी इन खदानों में माइनिंग का काम शुरू नहीं हुआ है। जिस कारण राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) को नोटिस जारी कर पूछा है कि दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा में लोहे की खदान पर माइनिंग काम क्यों नहीं शुरू किया गया है।

ग्राम सभा के अनुसार, भूमि आवंटन के मामले पर हमारी मंजूरी नहीं ली गयी गयी थी माइनिंग के लिए जमीन का आवंटन ग्राम सभा की मंजूरी के बिना हुआ है।

अडानी ग्रुप को यह जमीन पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले 2018 में दी गयी थी जिस वजह से कहा जा रहा है कि सरकार ने यह जमीन चुनाव में उद्योगपतियों से चंदा लेने के लिए आवंटित की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सरकारी खजाने से कुछ निजी कपनियों को छूट दी थी जिस कारण सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)