होम वित्तमंत्री के इस बयान का इंतजार कर रहे लोग, कब कहेंगी कि YES BANK में मेरा खाता नहीं !

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2020 08:12 PM

वित्तमंत्री के इस बयान का इंतजार कर रहे लोग, कब कहेंगी कि YES BANK में मेरा खाता नहीं !

वित्तमंत्री के इस बयान का इंतजार कर रहे लोग, कब कहेंगी कि YES BANK में मेरा खाता नहीं !

वित्तमंत्री के इस बयान का इंतजार कर रहे लोग, कब कहेंगी कि YES BANK में मेरा खाता नहीं !

यस बैंक वित्तीय संकट से गुज़र रहा है. इस संकट के खत्म होने के कोई आसार अभी तो नज़र नहीं आ रहे हैं. यस बैंक ने ग्राहकों के लिए 50 हज़ार रुपए निकालने की सीमा तय कर दी है. अब एक महीने में ग्राहक 50 हज़ार रूपए तक ही निकाल सकते हैं.

ग्राहकों में इस निर्णय के बाद काफी नाराज़गी है. बैंक ने ज़्यादातर ऐसी ही कंपनियों को पैसा दे रखा है, जिनकी भी स्थिति खस्ताहाल है. कौन सी कंपनियों को लोन बांटा? यस बैंक ने जिन कंपनियों को लोन दिया है, उनका इतिहास और मौजूदा स्थिति बेहाल है.

अर्थव्यवस्था का ख़स्ताहाल तथा यस बैंक संकट को लेकर जहाँ विपक्ष वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग रहा है वहीं सोशल मीडिया पर लोग वित्तमंत्री पर उनके पुराने बयान को लेकर तंज कस रहे हैं.

एनडीटीवी के पत्रकार उमाशंकर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि निर्मला जी प्याज़ खाती नहीं और यस बैंक में उनका खाता नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)