होम बड़ी साजिश को अंजाम देने के पहले दिल्ली से पकड़ाए आईएसआईएस के संदिग्ध दम्पत्ति

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2020 08:17 PM

बड़ी साजिश को अंजाम देने के पहले दिल्ली से पकड़ाए आईएसआईएस के संदिग्ध दम्पत्ति

बड़ी साजिश को अंजाम देने के पहले दिल्ली से पकड़ाए आईएसआईएस के संदिग्ध दम्पत्ति

बड़ी साजिश को अंजाम देने के पहले दिल्ली से पकड़ाए आईएसआईएस के संदिग्ध दम्पत्ति

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के दो संदिग्ध लोगों महिला पुरुष (दंपत्ति) को हिरासत में लिया है. दिल्ली के ओखला इलाके से पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों संदिग्धों से अभी पूछताछ की जा रही है. दोनों पति-पत्नी बताए जा रहे हैं. दोनों पति पत्नी की पहचान जहानजेब सामी और हिना बशीर बेग के रूप में हुई. पुलिस ने दोनों के पास से संवेदनशील सामग्री बरामद की है. दिल्ली पुलिस की ओर से डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि दोनों संदिग्ध राजधानी में आत्मघाती हमला करने की फिराक में थे.

पुलिस के अनुसार दोनों पति-पत्नी इंडियन मुस्लिम यूनाइट नाम के एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं. इस प्लेटफॉर्म का मकसद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के विरोध में प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोडऩा है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों अगस्त 2019 से दिल्ली के जामिया नगर के ओखला विहार में ढेरा जमाए थे और आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे.

पुलिस ने खुलासा किया है कि पति दिल्ली में रहकर ही एक प्राइवेट कंपनी हैंडल कर रहा था. पुलिस के अनुसार शाहीन बाग समेत कई इलाकों में सीएए प्रोटेस्ट करवाने में इनका हाथ है. फिलहाल दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के कार्यालय में आईबी दोनों से पूछताछ में जुटी है. पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान कोई बड़ा खुलासा हो सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)