होम अयोध्या पहुंच उद्धव ने मंदिर के लिए दिया 1 करोड़ का दान, योगी से की ये खास डिमांड
अयोध्या पहुंच उद्धव ने मंदिर के लिए दिया 1 करोड़ का दान, योगी से की ये खास डिमांड
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए दान देने का ऐलान किया है. अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उद्धव परिवार के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे. रामलला के दर्शन से पहले उन्होंने कहा कि हम सभी रामभक्त मिलकर मंदिर बनाएंगे. मुख्यमंत्री योगी से मेरी अपील है कि महाराष्ट्र से आने वाले भक्तों के लिए यहां भवन निर्माण करने हेतु जमीन दी जाए.
मुख्यमंत्री ठाकरे विशेष विमान से परिवार के साथ लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आए थे. यहां से वे सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे. उनका सरयू आरती में शामिल होने और जनसभा का करने भी कार्यक्रम था, लेकिन कोरोनावायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवायजरी के बाद भीड़ जुटने वाले कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.
बता दें कि उद्धव के दौरे को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. राम जन्मभूमि के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी गई. उद्धव का विरोध करने वाले संत, महंत और हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष समेत 5 लोगों को नजरबंद किया गया है. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, हिंदू महासभा के महंत परशुराम दास भी नजरबंद हैं. दरअसल, हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने साधु-संतों के साथ उद्धव का विरोध करने की बात कही थी.
इससे पहले 2018 में लोकसभा चुनाव से पहले और फिर उसके बाद जून 2019 में उद्धव पार्टी के सांसदों के साथ अयोध्या गए थे. उस दौरान वे महाराष्ट्र के शिवनेरी किले की मिट्टी भी अपने साथ ले गए थे. शिवनेरी छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।