होम केजरीवाल अपने कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखेंगे, AAP ने इसलिए किया यह फैसला
केजरीवाल अपने कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखेंगे, AAP ने इसलिए किया यह फैसला
दिल्ली के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीती सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखेंगे। आप ने यह जानकारी दी। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सभी कैबिनेट मंत्री केजरीवाल के साथ 16 फरवरी को शपथ लेंगे। नेता ने कहा, केजरीवाल कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखेंगे।
इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, राजेंद्र पाल गौतम व इमरान हुसैन शामिल हैं। यह पुष्टि केजरीवाल द्वारा अपने कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल करने के बीच आई है। नेता ने कहा कि केजरीवाल का मानना है कि लोगों ने सरकार व इसके कार्य को पसंद किया है।
इसलिए हमने फैसला किया है कि कैबिनेट मंत्रियों को बनाए रखा जाएगा। आप ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से 62 पर जीत हासिल की है। केजरीवाल दिल्ली में तीसरी बार मुख्यमंत्री के तौर पर 16 फरवरी को शपथ लेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।