होम आतंक परस्त पाकिस्तान को FATF में बेनकाब करेगा भारत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 09:16 PM

आतंक परस्त पाकिस्तान को FATF में बेनकाब करेगा भारत

आतंक परस्त पाकिस्तान को FATF में बेनकाब करेगा भारत

आतंक परस्त पाकिस्तान को FATF में बेनकाब करेगा भारत

16 से 21 फरवरी तक होगी पेरिस में FATF की बैठक
ग्रे लिस्ट से बाहर आने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान की भारतीय सीमा में आतंक फैलाने की साजिश जारी है. पाकिस्तान आए दिन जम्मू और कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में दहशत फैलाने की कोशिश करता है. आतंक परस्त पाकिस्तान की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए भारत बड़े स्तर पर तैयारी कर रहा है.

सूत्रों का दावा है कि भारत ने पेरिस में 16 फरवरी से 21 फरवरी के बीच में होने वाले फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) की बैठक में अपने सबसे काबिल 10 अफसरों को भारत का पक्ष रखने के लिए भेज रहा है. ये सभी अफसर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग (आईटी), फाइनेंशिलय इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) और रेवेन्यू डिपार्टमेंट से जुड़े हुए हैं.

भारत फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के सामने पाकिस्तान की आतंकी फंडिंग और आतंकी गतिविधियों से जुड़े तमाम दस्तावेज सौंपेगा जिससे अंतरराष्ट्रीय संस्था के सामने पाकिस्तान बेनकाब होगा. भारतीय अधिकारी एफएटीएफ को डोजियर भी सौंपेंगे, जिसके बचाव में पाकिस्तान तर्क नहीं रख पाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)