होम Fastags के लिए अब आपको नहीं देना होगा पैसा, ऐसे पाएं Free

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 09:19 PM

Fastags के लिए अब आपको नहीं देना होगा पैसा, ऐसे पाएं Free

Fastags के लिए अब आपको नहीं देना होगा पैसा, ऐसे पाएं Free

Fastags के लिए अब आपको नहीं देना होगा पैसा, ऐसे पाएं Free

अगर आपके पास कार है तो मुमकिन है आप फास्टैग लेने की सोच रहे होंगे या फिर खरीद लिया होगा। अगर आप अब फास्टैग खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल प्लाजा पर डिजिटल तकनीक से टैक्स भुगतान के लिए फास्टैग का वितरण 15 दिन के लिए फिर फ्री कर दिया है। सरकार के इस फैसले से वाहन मालिकों को अपने वाहन पर फास्टैग लगाने के लिए सौ रुपए की राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इस अवधि में वाहनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र के साथ किसी भी बिक्री केन्द्र से फास्टैग निशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। फास्टैग के लिए निर्धारित सुरक्षा जमा राशि और वैलेट में न्यूनतम शेष राशि यथावत बनी रहेगी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एनएचएआई के फास्टैग बिक्री केन्द्र की जानकारी हासिल करने के लिए माईफास्टैग ऐप, डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉट आईएचएमसीएल डॉट कॉम पर या हेल्पलाइन नंबर 1033 पर संपकर् किया जा सकता है। एनएचएआई दूसरी बार फास्टैग फ्री कर रही है। इससे पहले उसने 22 नवंबर से 15 दिसंबर तक फास्टैग मुफ्त देने की घेाषणा की थी। एनएचएआई के सभी प्लाजों के अलावा आरटीओ, सामान्य सुविधा केन्द्रों, परिवहन केन्द्रों और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)