होम इन रेलवे स्टेशनों से सफर करना होगा महंगा, एयरपोर्ट की तरह वसूला जाएगा ये चार्ज
इन रेलवे स्टेशनों से सफर करना होगा महंगा, एयरपोर्ट की तरह वसूला जाएगा ये चार्ज
पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध जनसुविधाओं के लिए हवाई अड्डों की तरह शुल्क वसूल करेगा. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बता दें कि हवाई यात्रा में यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) कर का हिस्सा होता है जिसका हवाई यात्री भुगतान करते हैं. यूडीएफ विभिन्न हवाई अड्डों पर वसूला जाता है और इसकी दरें विभिन्न पहलुओं पर निर्भर होने की वजह से अलग-अलग है. रेलवे बोर्ड (Railway Board) के अध्यक्ष वीके यादव ने पत्रकारों को बताया कि नये विकसित रेलवे स्टेशनों पर शुल्क वहां आने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग होगी. इन स्टेशनों का होगा पुनर्विकास
उन्होंने बताया कि मंत्रालय जल्द ही शुल्क के रूप में वसूली जाने वाली राशि से संबंधित अधिसूचना जारी करेगा. उन्होंने बताया कि 1,296 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अमृतसर, नागपुर, ग्वालियर और साबरमती रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के लिए रेलवे ने प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।