होम दिल्ली जीत के बाद अब राष्ट्र निर्माण की राह पर AAP, 24 घंटे में जुड़े 11 लाख लोग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 09:31 PM

दिल्ली जीत के बाद अब राष्ट्र निर्माण की राह पर AAP, 24 घंटे में जुड़े 11 लाख लोग

दिल्ली जीत के बाद अब राष्ट्र निर्माण की राह पर AAP, 24 घंटे में जुड़े 11 लाख लोग

दिल्ली जीत के बाद अब राष्ट्र निर्माण की राह पर AAP, 24 घंटे में जुड़े 11 लाख लोग

 आम आदमी पार्टी के चलाए जा रहे 'राष्ट्र निर्माण के लिए आप' से जुड़े अभियान में मात्र 24 घंटे के अंदर देश भर से करीब 11 लाख लोग जुड़ गए हैं. पार्टी ने 9871010101 मिस्ड कॉल नंबर जारी किया है. जिस पर मिस्ड कॉल करके 11 लाख लोगों ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित की है. इस नंबर को विभिन्न मीडिया माध्यम से देश भर के लोगों तक पहुंचाया गया. पार्टी का कहना है कि यह ऐतिहासिक है कि देश भर के लोगों से राष्ट्र निर्माण के लिए 'काम की राजनीति' को इतने बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है.

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई है. चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने भारतीय जनता पार्टी प्रमुख रूप से थी. मंगलवार को आए चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक 62 सीट जीत हासिल की है. जबकि भारतीय जनता पार्टी को मात्र 8 सीटों से संतोष करना पड़ा है.

वहीं कांग्रेस का 2015 की तरह ही खाता नहीं खुला है. चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने गलत बयानबाजी करके वोटों का ध्रुवीकरण करने की लगातार कोशिश की थी. वहीं आम आदमी पार्टी ने भाजपा के मुद्दों से इतर काम के नाम पर दिल्ली के लोगों से वोट मांगा था.

भाजपा ने पूरे चुनाव अभियान को हिन्दू मुस्लिम के इर्द-गिर्द ही रखा और आम आदमी से संबंधित मुद्दों से दूरी बना कर रखा. आम आदमी पार्टी ने पूरा चुनाव प्रचार आम आदमी से जुड़े बुनियादी मुद्दों और काम की राजनीति के आसपास ही रखा. विरोधी दलों की तमाम कोशिशों के बाद भी आम आदमी पार्टी काम की राजनीति से नहीं भटकी.

दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी को सिर माथे पर लिया और पार्टी को भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका दिया. अब पूरा देश आप की काम की राजनीति से जुड़ रहा है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)