होम ट्रंप ने दिए मोदी को संकेत, अमेरिका को फायदा होने पर ही भारत के साथ करेंगे ट्रेड एग्रीमेंट

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 12, 2020 08:08 PM

ट्रंप ने दिए मोदी को संकेत, अमेरिका को फायदा होने पर ही भारत के साथ करेंगे ट्रेड एग्रीमेंट

ट्रंप ने दिए मोदी को संकेत, अमेरिका को फायदा होने पर ही भारत के साथ करेंगे ट्रेड एग्रीमेंट

ट्रंप ने दिए मोदी को संकेत, अमेरिका को फायदा होने पर ही भारत के साथ करेंगे ट्रेड एग्रीमेंट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भावी भारत दौरे की तसदीक कर दी है और साथ ही इस बात के संकेत दिए है कि उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच एक कारोबारी समझौता भी हो सकता है। कारोबारी समझौते को लेकर ट्रंप ने जो बयान दिया है उसी से साफ हो जाता है कि दोनों पक्ष अभी तक अपने अपने हितों को लेकर अडिग है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत, फायदा होने पर ही करेंगे समझौता

ट्रंप ने कहा है कि अगर हमारे हितों के मुताबिक होगा तो हम समझौता करेंगे। भारत के अधिकारियों के मुताबिक भी दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बात तो हो रही है, लेकिन समझौता होने को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- मैं भारत जाने को उत्सुक हूं

मंगलवार को अमेरिका और भारत की सरकार की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप के नई दिल्ली व अहमदाबाद आने का ऐलान किया गया था। बुधवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने इस जानकारी को पुख्ता किया और कहा कि वह भारत जाने को उत्सुक हैं। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए अहमदाबाद में अपने कार्यक्रम के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी। अहमदाबाद में वह मोदी के साथ मिल कर विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे।

मोदी ने ट्रंप से कहा- अहमदाबाद कार्यक्रम में भव्य स्वागत के लिए 50 से 70 लाख की होगी भीड़

ट्रंप ने कहा कि मोदी ने उन्हें बताया है कि वहां लाखों लाख की भीड़ होगी। एयरपोर्ट से स्टेडियम जाने के रास्ते में 50 से 70 लाख होंगे। उनके इस बयान के कुछ ही घंटे बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर ट्रंप की भव्य आगवानी के संकेत दे दिए।

मोदी ने कहा- ट्रंप और उनकी पत्नी के भारत आने से बेहद खुश हूं

मोदी ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप व उनकी पत्नी मलेनिया ट्रंप के इस महीने के अंत में भारत आने की सूचना से वह बेहद खुश हैं। दोनो देश कई क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं और इनके प्रगाढ़ होते रिश्ते सिर्फ हमारे नागरिकों के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए शुभ साबित होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)