होम सिलेंडर की बढ़ी कीमतों कांग्रेस का वार, कहा- मोदी सरकार ने जनता के बजट पर करंट लगाया,
सिलेंडर की बढ़ी कीमतों कांग्रेस का वार, कहा- मोदी सरकार ने जनता के बजट पर करंट लगाया,
कांग्रेस ने रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने जनता की जेब पर करंट लगा दिया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सरकार रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी को वापस ले और कच्चे तेल के दाम में गिरावट का फायदा देश को जनता को प्रदान करे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मोदी सरकार ने रसोई गैस की क़ीमत 144 रुपये बढ़ाई। दिल्ली चुनाव के दौरान अमित शाह ने करंट लगाने की बात की। अब जनता की जेब पर करंट लगा दिया गया है।''
सुरजेवाला ने कहा, ''देश में प्रति उपभोक्ता 12 सिलेंडर के वार्षिक खपत के आधार पर हिसाब लगाएं तो मोदी जी ने इस वृद्धि से जनता की जेब से साल में 43562 करोड़ रुपये निकाल लिया। इसे कहते हैं कि मोदी जी का करंट जिससे जोर का झटका जोर से लगता है। इससे महिलाओं के बजट पर ग्रहण लगा है।''
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।