होम सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा गार्गी कॉलेज का मामला, CBI जांच की उठी मांग
सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा गार्गी कॉलेज का मामला, CBI जांच की उठी मांग
दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज में छेड़खानी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। याचिका दाखिल कर इस मामले में सीबीआइ जांच की मांग की गई है।
यहां जानिए क्या है पूरा मामला
छह फरवरी को कॉलेज में एक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि कार्यक्रम में कई लड़कियां भी शामिल हुई हैं। इसमें बाहर के कुछ शरारती तत्व बाहर घुस गए और हमारे साथ छेड़खानी करने लगे। शोर-शराबे के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि इस दौरान कई घंटे हंगामा होता रहा।
इसके साथ ही डीयू ने यह भी दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई कर दोषियों को सजा दी जाए। इधर इससे पहले यह मामला लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भी उठा। जिसमें ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई की जाने की बात कही गई। वहीं छात्राओं ने छह फरवरी को कॉलेज फेस्ट के दौरान हुए हादसे को इंस्टाग्राम पर साझा कर अपना दर्द बया किया। इसके साथ ही आरोप लगाया था कि सुरक्षाकर्मियों ने इन उपद्रवी लोगों के पकड़ने और बाहर भगाने के लिए कुछ नहीं किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।