होम दुनियाभर में फैला कोरोना बीमारी का आतंक, जानिए इसके लक्षण और बचाव

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 25, 2020 11:41 AM

दुनियाभर में फैला कोरोना बीमारी का आतंक, जानिए इसके लक्षण और बचाव

दुनियाभर में फैला कोरोना बीमारी का आतंक, जानिए इसके लक्षण और बचाव

दुनियाभर में फैला कोरोना बीमारी का आतंक, जानिए इसके लक्षण और बचाव

कोरोना वायरस धीर-धीरे पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है और यह खतरनाक रूप ले चुका है। भारत में भी मुंबई में भी कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से चीन से दुनिया में फैला है जिसकी वजह से वहां अब तक 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 830 लोग संक्रमित हैं।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली, मुंबई व कोलकाता हवाई अड्डों पर चीन से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की एहतियातन थर्मल स्कैनर के जरिए जांच करने के निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में विमानों में भी घोषणाएं की जा रही हैं। चीन जाने वाले और वहां से आने वाले यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि इस तरह की घोषणा होने पर कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास तेज होंगे।

क्या है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस विषाणुओं के परिवार का है जो ऊंट, बिल्ली और चमगादड़ सहित कई पशुओं में भी प्रवेश कर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, कोरोना वायरस सी-फूड से जुड़ा है।

कोरोना वायरस लक्षण

कोरोना वायरस के मरीजों में जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बुखार जैसे शुरुआती लक्षण देखे जाते हैं। इसके बाद ये लक्षण न्यूमोनिया में बदल जाते हैं और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। फेफड़े में गंभीर किस्म का संक्रमण हो जाता है। अभी तक इस वायरस से निजात पाने के लिए कोई वैक्सीन नहीं बनाई गई है। लेकिन इसके लक्षणों के आधार पर ही चिकित्सक इसके इलाज में दूसरी जरूरी दवाओं का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि अब इसकी दवा भी खोजी जा रही है।

कोरोना वायरस से बचाव के उपाय

अपने हाथ साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त हैंड रब से साफ करें खांसते और छींकते वक्त अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुड़ी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें। मीट और अंडों को भी पकाकर ही खाएं। जानवरों के संपर्क में कम आएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)