होम महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे सात मार्च को जाएंगे अयोध्या, भगवान राम का लेंगे आशीर्वाद

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jan 25, 2020 11:36 AM

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे सात मार्च को जाएंगे अयोध्या, भगवान राम का लेंगे आशीर्वाद

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे सात मार्च को जाएंगे अयोध्या, भगवान राम का लेंगे आशीर्वाद

महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे सात मार्च को जाएंगे अयोध्या, भगवान राम का लेंगे आशीर्वाद

हाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सात मार्च को भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को इसकी घोषणा की। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए सात मार्च को अयोध्या जाएंगे।
इससे पहले राउत ने सीएम उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर कहा था कि गठबंधन नेताओं को भी साथ आना चाहिए। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट कर कहा था कि वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस फैसले का स्वागत करती हैं। मीनाक्षी ने कहा अच्छा है कि अपने इतिहास पर गर्व कर रहे हैं और अयोध्या जा रहे हैं, लेकिन जब वापस महाराष्ट्र जाएंगे तो उन्हें अपनी शक्ल कैसे दिखाएंगे जो श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं?

नवंबर में उद्धव ने टाल दिया था अयोध्या दौरा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम की पिछले साल अक्तूबर में घोषणा के बाद सत्ता साझा करने को लेकर मतभेद के कारण शिवसेना और भाजपा का गठबंधन टूट गया था। इसके बाद ठाकरे का उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या का यह पहला दौरा होगा। नौ नवंबर 2019 को अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद उद्धव ठाकरे ने एलान किया था कि वह 24 नवंबर, 2019 को अयोध्या जाएंगे।

लेकिन राज्य में तेजी से बदले राजनीतिक हालात के चलते उन्होंने अयोध्या दौरा टाल दिया था। शिवसेना ने महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए अंत में राकांपा एवं कांग्रेस से हाथ मिला लिया था। ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और हाल ही में उन्होंने कार्यालय में 50 दिन पूरे किए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)