होम चुनाव आयोग के निर्देश के बाद, कपिल मिश्रा बोले- क्या सच बोलना गुनाह?

Alert Star Digital Team Jan 25, 2020 11:27 AM

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद, कपिल मिश्रा बोले- क्या सच बोलना गुनाह?

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद, कपिल मिश्रा बोले- क्या सच बोलना गुनाह?

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद, कपिल मिश्रा बोले- क्या सच बोलना गुनाह?

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ पाकिस्तान की भी एंट्री हो गई है. भाजपा के उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने दिल्ली के मॉडल टाउन से ट्वीट कर दिल्ली चुनाव को 'भारत बनाम पाकिस्तान' का मैच बताया था, जिसपर चुनाव आयोग ने सख्ती बरती है. चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को अपना ट्वीट हटाने के लिए कहा है, लेकिन बीजेपी नेता का कहना है कि वह अपने बयान पर कायम हैं.

कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद मचे राजनीतिक घमासान के बाद चुनाव आयोग एक्शन में आया था. आयोग की ओर से नेता को नोटिस भेजा गया और जवाब मांगा गया. इस बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद दिल्ली की सीईओ कार्यालय ने कपिल मिश्रा से विवादित ट्वीट हटाने को कहा है. जिसके बाद ट्वीट हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विवाद के बीच कपिल मिश्रा ने कहा है कि मुझे चुनाव आयोग का नोटिस प्राप्त हुआ है, मैं आज अपना जवाब दूंगा. मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ गलत कहा है, इस देश में सच बोलना गुनाह नहीं है. मैंने सच ही बोला है, मैं अपने बयान पर कायम हूं. भाजपा नेता का कहना है कि शाहीन बाग की सड़कों पर अतिक्रमण किया है, लोग स्कूल-ऑफिस-अस्पताल नहीं जा पा रहे हैं.

कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि वहां पर उकसाने वाले नारे लगाए जा रहे हैं. जिस तरह मनीष सिसोदिया ने कहा है कि वो शाहीन बाग वालों के साथ हैं, उससे साबित होता है कि ये राजनीतिक मूवमेंट है. नागरिकता संशोधन एक्ट के मुद्दे पर शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कपिल मिश्रा ने गुरुवार को ट्वीट किया गया था. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, 'आप और कांग्रेस ने शाहीन बाग जैसे मिनी पाकिस्तान खड़े किए हैं, जवाब में 8 फरवरी को हिंदुस्तान खड़ा होगा, जब जब देशद्रोही भारत मे पाकिस्तान खड़ा करेंगे, तब तब देशभक्तों का हिंदुस्तान खड़ा होगा. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली चुनाव को भारत पाकिस्तान के मैच जैसा बताया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)