होम नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा के खिलाफ कठोर करवाई हो : विहिप

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2020 09:02 PM

नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा के खिलाफ कठोर करवाई हो : विहिप

नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा के खिलाफ कठोर करवाई हो : विहिप

नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा के खिलाफ कठोर करवाई हो : विहिप

 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने 'नागरिकता कानून के विरोध में हो रही हिंसा' के खिलाफ सरकार से करवाई की मांग की है। विहिप के महामंत्री मिलिंद परांजपे ने शुक्रवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया, "झारखंड के लोहरदग्गा में मुस्लिम समुदाय की एक टोली ने नागरिकता कानून के समर्थन में हो रही एक रैली पर हमला किया, जिसमें 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसमें कुछ पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। सरकार दोषी लोगों के खिलाफ करवाई नहीं कर रही है।"

परांजपे ने यह आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि कुछ शक्तियां हिंसा का सहारा ले रही हैं, जो लोग हिंसा में लिप्त हैं उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाए।

परांजपे ने आरोप लगाया कि नागरिकता कानून पर आंदोलन निर्देशित है। जिस तरह की हिंसा हो रही है, उससे सब्र का बांध टूट रहा है। हिंदू समाज पर हिंसा हो रही है और इसको राजनीतिक दल समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "समाज इससे निपटेगा।"

राम मंदिर पर ट्रस्ट बनाये जाने के सवाल पर मिलिंद परांजपे का कहना था की विश्व हिंदू परिषद के मॉडल पर ही मन्दिर का निर्माण हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)