होम 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति पहुंचे भारत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2020 08:33 PM

71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति पहुंचे भारत

71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति पहुंचे भारत

71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति पहुंचे भारत

नयी दिल्ली। इस वर्ष 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राज़ील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो भारत की चार दिन की यात्रा पर आज शाम यहां पहुंच गये। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने पालम वायुसैनिक हवाई अड्डे पर श्री बाेल्सोनारो की अगवानी की। उनके साथ उनका परिवार, उनके मंत्रिमंडल के आठ मंत्री, चार सांसद, ब्राजीलियाई संसद में भारत-ब्राजील मैत्री समूह के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

उनका आधिकारिक कार्यक्रम शनिवार को होगा। कल सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत किया जाएगा। वह राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। दोपहर में हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक के बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे एवं प्रेस वक्तव्य होंगे।

वह उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी श्री बोल्सोनारो से मुलाकात करेंगे। शाम को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद श्री बोल्सोनारो के सम्मान में भोज आयोजित करेंगे। इस मौके पर वह राष्ट्रपति कोविंद से वार्ता करेंगे। अगले दिन वह 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रपति एट होम में भी शामिल होंगे। सोमवार 27 जनवरी को वह श्री मोदी के साथ भारत ब्राज़ील बिजनेस फोरम की बैठक में शामिल होंगे और उसके बाद आगरा जाएंगे। ताजमहल के भ्रमण के बाद वह आगरा से ही स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

इससे पहले वर्ष 2016 में गोवा में आयोजित हुए आठवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति मिशेल तेमेर ने भारत का दौरा किया था जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नवंबर 2019 में ब्राजील की राजधानी ब्राजिलिया में आयोजित हुए 11 वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। राष्ट्रपति बोल्सोनारो का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले 1996 तथा 2004 में ब्राजील के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)