होम दिल्ली विस चुनाव : भाजपा करेगी 15,000 चुनावीं सभाएं, जेपी नड्डा-अमित शाह ने संभाला मोर्चा
दिल्ली विस चुनाव : भाजपा करेगी 15,000 चुनावीं सभाएं, जेपी नड्डा-अमित शाह ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 जीतने के लिए प्रचार में भाजपा कोई कमी नहीं छोडऩा चाहती है. इसे लेकर वह कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व छोटी चुनावी सभाओं और पदयात्र के जरिये जनता के बीच पहुंच रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिछले कई दिनों से अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे हैं. गुरूवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मैदान में उतर गए. मटियाला और नांगलोई जाट में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के साथ ही उत्तम नगर में पदयात्र की. आने वाले दिनों में दिल्ली में उनके कई चुनावी कार्यक्रम हैं.
भाजपा की रणनीति छोटी सभाओं के माध्यम से दिल्ली के लोगों के बीच अपनी बात पहुंचाने की है. पहले इसके लिए पांच हजार सभाएं आयोजित करने का फैसला किया गया था. अब इसे बढ़ाकर 15 हजार चुनावी सभाएं करने का निर्णय लिया गया है. पार्टी अध्यक्ष नड्डा पिछले कुछ दिनों में एक दर्जन से ज्यादा सभाओं को संबोधित कर चुके हैं. प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित अन्य सांसद भी विधानसभा क्षेत्रों में छोटी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं. अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की चुनावी सभाएं भी अगले एक-दो दिनों में आयोजित होंगी. पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है और इसमें शामिल अभिनेता भी दिल्लीवासियों के बीच जाकर प्रचार करेंगे.
बता दें कि 2015 विधानसभा चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं कांग्रेस शून्य तो भारतीय जनता पार्टी को मात्र तीन सीटें ही मिली थीं. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित हैं और भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह रोजाना रैली व जनसभाएं कर रहे हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।