होम शिवराज सिंह चौहान ने CM से पूछा, कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची करें जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2020 08:31 PM

शिवराज सिंह चौहान ने CM से पूछा, कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची करें जारी

शिवराज सिंह चौहान ने CM से पूछा, कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची करें जारी

शिवराज सिंह चौहान ने CM से पूछा, कमलनाथ बताएं मध्यप्रदेश में कितने माफिया हैं, सूची करें जारी

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार पर माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि कमलनाथ बताएं कि मध्यप्रदेश में कुल कितने माफिया हैं और उनकी सूची सार्वजनिक करें।

भाजपा ने प्रदेश सरकार द्वारा माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ भाजपा ने आज समूचे मध्यप्रदेश में राज्य व्यापी आंदोलन करके हर जिले में कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

इसके तहत भोपाल में आंदोलन कर रहे चौहान ने सभास्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''कमलनाथ बताएं कि मध्यप्रदेश में हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार एवं अपहरण करने वाले कुल कितने माफिया हैं। उनकी सूची सार्वजनिक करें।'' उन्होंने कहा कि इसके अलावा वह (कमलनाथ) यह भी बताएं कि उन्होंने क्या संघटित अपराध किया है।

चौहान ने कहा, ''यदि वह ऐसा करते हैं तो भाजपा भी माफिया को खत्म करने में उनकी सहायता करेगी। किसी माफिया को हम नहीं छोड़ेंगे।'' उन्होंने कहा, ''कमलनाथ की सरकार प्रदेश में शराब की उप दुकानें खोलना चाहती है, लेकिन हम शराब की कोई उप दुकान नहीं खुलने देंगे। भाजपा की महिला कार्यकर्ता इन उप दुकानों को खोलने से रोकने के लिए डंडा लेकर तैयार रहेंगी।''

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''कांग्रेस की प्रदेश सरकार माफिया के नाम पर सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लेकिन जब हम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से आपातकाल में नहीं डरे थे, तो अब हम कमलनाथ सरकार से क्यों डरेंगे।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)