होम अयोध्या में बनेगी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा, 86 हेक्टेयर भूमि के लिए 100 करोड़ रुपए जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 24, 2020 08:29 PM

अयोध्या में बनेगी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा, 86 हेक्टेयर भूमि के लिए 100 करोड़ रुपए जारी

अयोध्या में बनेगी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा, 86 हेक्टेयर भूमि के लिए 100 करोड़ रुपए जारी

अयोध्या में बनेगी भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा, 86 हेक्टेयर भूमि के लिए 100 करोड़ रुपए जारी

योध्या. रामनगरी अयोध्या में भगवान श्री राम की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। इसकी ऊंचाई 251 मीटर होगी। इसके लिए जमीन तय हो गई है। खुद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने नई जमीन के प्रस्ताव को हरी झंडी दी है। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने संबंधित जमीन के बारे में लोगों से 15 दिन में आपत्ति मांगी है। ऐसा बताया गया है कि, शासन से जमीन खरीद के लिए 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

अयोध्या में बनेगी 251 मीटर ऊंची राम प्रतिमा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 86 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा। इस जमीन का अधिग्रहण 260 किसानों से किया जाएगा। उन्हें उचित मुआवजा देने पर विचार किया जा रहा है। अब तक यह भी साफ हो गया है कि, माझा बरहटा गयापुर द्वाबा में प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो दुनिया की सबसे ऊंची होगी। इससे पहले मीरपुर माझा में इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण रद्द कर दिया गया था।

3 साल पहले हुई थी प्रतिमा की घोषणा

वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आते ही अयोध्या में व्यापक स्तर पर दीपावली उत्सव मनाने की शुरुआत की थी। पहले कार्यक्रम में उन्होंने सरयू नदी के तट पर विश्व की सबसे ऊंची राम प्रतिमा लगाने का ऐलान किया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)