होम ऑफिस मे हो रही है राजनीति न हो परेशान

धर्म-संसारवास्तु-शास्त्र Alert Star Digital Team Sep 8, 2015 12:30 PM

ऑफिस मे हो रही है राजनीति न हो परेशान

ऑफिस मे हो रही है राजनीति न हो परेशान

ऑफिस मे हो रही है राजनीति न हो परेशान

1.    दरवाजे की ओर पीठ करके कभी न बैठें। एक-दूसरे के सामने बैठें तो आपसी सहयोग में वृद्धि होगी।
2.    अपने केबिन के दक्षिण-पश्चिम कोने में बैठे और मुख उत्तर अथवा पूर्व दिशा में रहें।
3.    कम्प्यूटर का मॉनिटर दक्षिण-पूर्व अथवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखें। कम्प्यूटर पर कार्य करते समय आपका मुख पूर्व अथवा     उत्तर दिशा में रहना चाहिए।
4.    स्थिरता के लिए अपनी पीछे की दीवार पर पर्वतों अथवा गगनचुंबी भवनों की तस्वीर लटकाएं।
5.    वरिष्ठ प्रबंधकों अथवा मालिक के केबिन थोडे अलग हटकर लेकिन सुगम होने चाहिए। बंद दरवाजों के पीछे, सचिवों के विभिन्न स्तरों के अवरोधों के चलते और शेष स्टाफ से बिलकुल अलग-थलग रहकर मालिक संगठन की वास्तविक कार्यप्रणाली से विलग हो जाता है।
6.    स्टाफ को एक दूसरे की तरफ पीठ करके नहीं बैठना चाहिए अन्यथा सहकर्मियों के बीच संबंध कटु बनते हैं और आपसी सहयोग तथा समन्वय की कमी पाई जाती है।
7.    आसपास के वातावरण को सुधारने का सबसे आसान उपाय कार्यस्थल में ताजा फूल और पौधे रखना है क्योंकि ये कार्यालय के परिवेश को तुरंत खुशनुमा बना देते हैं।
8 दफ्तर में काम करते समय उत्तर-पूर्व की ओर मुख करके बैठें तो शुभ रहेगा, जबकि बॉस (कार्यालय प्रमुख) का केबिन नैऋत्य कोण में होना चाहिए।
9 समय देखने के लिए घड़ी ही एकमात्र साधन है। अपने घर या दफ्तर में बंद पड़ी घडि़यों को तुरंत हटा देना चाहिए। घडि़यों को हमेशा अच्छी हालत में रखें। बंद पड़ी घड़ी को मरम्मत करवाकर हमेशा चालू रखें।

ऽ    भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार किसी भी प्लाट या भवन की आठों दिशाओं को हमारे सौरमण्डल में उपस्थित नवग्रह प्रभावित करते हैं और प्रत्येक ग्रह किसी एक दिशा का प्रतिनिधित्व करता है और प्रत्येक दिशाओं का कोई एक अधिपत्य देवता है।
ऽ    वायव्य कोण का प्रनिधित्व ग्रह चंद्र है और इसके अधिपत्य देव वायुदेव हैं। चंद्र ग्रह और वायुदेव दोनों की प्रकृति ही चलायमान है। इस कारण यहां कुछ भी रखा हो वह यहां टीक नहीं पाता। यही कारण है कि वास्तुविदों द्वारा वास्तुनुकूल बने उद्योगों में तैयार माल को वायव्य कोण में रखवाया जाता है ताकि वह जल्दी बिक जाए।
ऽ    दुकानों के वायव्य कोण में रखा सामान दूसरी दिशाओं और कोणों की तुलना में जल्दी बिकता है। वायव्य कोण की इसी प्रकृति के आधार पर वर्तमान में बन रहे घरों में लड़कियों का कमरा इस कोने में बनाया जाने की सलाह वास्तुविदों द्वारा दी जाती है।
जब ऑफिस में हों मकड़ी के जाले तो
वास्तु दोष के कारण कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस का मुख्य द्वार वास्तु दोषों से मुक्त हो, तो ऑफिस में सुख-समृद्धि रहती है। सभी तरह के मंगल कार्यों में वृद्धि होती है और ऑफिस के लोगों में आपसी समंजस्य बना रहता है।
वास्तुय के अनुसार मकड़ी के जाले ऑफिस में बहुत अशुभ माने जाते हैं। अमूमन देखा जाता है घर के निचले हिस्सों की तो सफाई हो जाती है लेकिन छत या ऊपरी हिस्सों की ठीक से सफाई नहीं हो पाती। ऐसे में वहां मकड़ी द्वारा जाले बना लिए जाते हैं। ऑफिस में ये जाले होना अशुभ माना जाता है।लोग कहते हैं कि ऑफिस में मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। ये अशुभ होते हैं। ये अंधविश्वास नहीं है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक कारण मौजूद हैं। मकड़ी के जालों की संरचना कुछ ऐसी होती है कि उसमें नकारात्मक ऊर्जा एकत्रित हो जाती है। इसलिए ऑफिस के आनजिस भी कोने में मकड़ी के जाले होते हैं, वह कोना या हिस्सा नकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। इस कारण ऑफिस में कलह, व अन्य कई समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
मकड़ी के एक जाले में असंख्य सूक्ष्मजीव रहते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पंहुचाते हैं। इसलिए कहा जाता हैं कि अगर ऑफिस में मकड़ी के जाले होते हैं तो घर की सुख-समृद्धि का नाश होने लगता है क्योंकि नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर का माहौल इतना अशांत हो जाता है कि व्यक्ति चाहकर भी अपने काम को मन लगाकर नहीं कर पाता है। इसलिए मकड़ी के जालों को अशुभ माना जाता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)