होम जम्मू के आतंकी हमले में शहीद शाहजहांपुर के सैनिक सारज सिंह की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 15, 2021 04:12 PM

जम्मू के आतंकी हमले में शहीद शाहजहांपुर के सैनिक सारज सिंह की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि

जम्मू के आतंकी हमले में शहीद शाहजहांपुर के सैनिक सारज सिंह की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि

जम्मू के आतंकी हमले में शहीद शाहजहांपुर के सैनिक सारज सिंह की सैनिक सम्मान के साथ अंत्येष्टि
शाहजहांपुर। जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके के स्वर्णकोट में आतंकियों के हमले में शहीद हुए यूपी के शाहजहांपुर निवासी सैनिक सारज सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुवार को बंडा के अख्तियारपुर धौकल गांव में कर दिया गया। इनके पिता वि‍चित्र सिंह ने बेटे सारज सिंह के शव को मुखाग्नि दी। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सारज सिंह को श्रद्धांजलि दी। शाहजहांपुर के ओसीएफ अस्पताल से गुरुवार सुबह सात बजे शहीद सारज सिंह के शव को बंडा के अख्तियारपुर धौकल गांव ले जाया गया। वहां हजारों लोग सारज सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए आए हुए थे। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए सारज सिंह का शव रखा गया तो उनकी पत्नी रजविंदर कौर बिल्कुल बेहाल सी हो गईं। वह पति सारज सिंह के शव से लिपट कर रोने लगी। मां परमजीत कौर के आंसू रुक नहीं रहे थे उनका दुख देखा नहीं जा रहा था। वह हार्ट की मरीज हैं, इसके बाद भी खुद का दुख दबा कर उन्होंने बहू रजविंदर कौर को भी संभाला। पिता वि‍चित्र सिंह, भाई गुरप्रीत सिंह, सुखवीर सिंह, भतीजी नवजोत कौर व परिवार के अन्य सदस्यों की आंखों से सारज सिंह का शव देखने के बाद आंसुओं को रोक नहीं पाए। इस समय लोग सारज सिंह अमर रहें, भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सारज सिंह को अंतिम विदाई पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। इस दौरान सेना के जवानों ने सारज सिंह को सैनिक सम्मान दिया। बाद में शव को अंतेष्टि स्थल पर ले जाया गया, जहां पिता वि‍चित्र सिंह ने बेटे सारज सिंह के शव को मुखाग्नि दी। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश सरकार की तरफ से शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व शहीद के नाम पर एक सड़क का नामकरण की घोषणा भी की तथा उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 50 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक शहीद के परिवार को सौंपा। अंत्येष्टि स्थल पर विधायक चेतराम, भाजपा जिला अध्यक्ष, सपा जिला अध्यक्ष, एमएलसी तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण भी मौजूद रहे एवं को अंतिम विदाई दी।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Most Popular

(Last 14 days)