होम सात दिवसीय बालिका सप्ताह का आयोजन
सात दिवसीय बालिका सप्ताह का आयोजन
मीना मंच द्वारा ‘‘हौसलों की उड़ान’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सात दिवसीय बालिका सप्ताह का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकर्रा रसूलपुर में किया गया। कार्यक्रम के तहत आज शिक्षिका चन्द्रवती द्वारा बालिकाओं के लिए मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज समाज में बालिका शिक्षा की बहुत आवश्यकता है। बालिका को अपने अधिकार व शिक्षा पाने के लिए कितना परिश्रम करना पड़ता है, इसकी झलक मीना में साफ नज़र आती है। मीना की कहानियां बालिकाओं की संघर्ष, आकांक्षाओं और सपनों का आईना हैं।
एबीआरसी प्रोमपाल गंगवार ने कहा कि बालिका के मनोबल को सशक्त करने वाले ऐसे कार्यक्रमों की गूंज बहुत दूर तब जाती है। इस सात दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से बालिकायें पाठ्यक्रम से हटकर विविध विषयों पर ज्ञान प्राप्त करेंगी, जिससे उनको आत्मविश्वास मिलेगा।
इस अवसर पर मीना मंच कार्यक्रम प्रभारी रूफ़िया ख़ान ने कहा मीना के माध्यम से बालिकाओं को सिर्फ शिक्षा के लिए ही नहीं प्रेरित किया गया है, बल्कि उनमें आत्मसम्मान, अपना महत्व और अपना अधिकार समझने के लिए भी उत्प्रेरित किया गया है, जिससे उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है और वे अपने आसपास रहने वाली अन्य बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षित और जागरूक कर सकती हैं।
इस अवसर पर अनीता वर्मा, प्रीति वर्मा, सौम्या गुप्ता, दानिश, भोपाल प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।