होम महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 11, 2021 09:06 PM

महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान

महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान

महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भड़काऊ बयान दिया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि आर्यन खान(अभिनेता शाहरुख खान के बेटे) को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि वह मुसलमान है। चार किसानों की हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे के मामले में निष्पक्ष जांच के बजाय केंद्रीय एजेंसियां 23 साल के लड़के के पीछे इस वजह से पड़ी हैं क्योंकि उसका उपनाम खान है। बीजेपी के कोर वोट बैंक की इच्छाओं को पूरा करने के लिए मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है।आर्यन की जमानत याचिका पर 13 अक्तूबर को होगी सुनवाई

आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि, 'ये बहुत स्वाभाविक है अगर कोर्ट जमानत याचिका खारिज कर दे। हम इसके लिए खिलाफ उच्च न्यायालय में जाएंगे। हमने मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है।' आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई है कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था और आरोपियों के साथ उसकी कोई मिली भगत नहीं थी। साथ ही इस बात का भी कोई सबूत नहीं मिला है कि आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया था।

शुक्रवार को एक मजिस्ट्रेट ने उन्हें इस आधार पर जमानत देने से इनकार कर दिया था कि एस्प्लेनेड अदालत के पास उसके आवेदन को सुनने का कोई अधिकार नही हैं। चूंकि इस मामले में वो आरोपी भी शामिल हैं जिन्हें 3 साल से अधिक जेल की सजा मिल सकती है ऐसे में ये मामला विशेष एनडीपीएस द्वारा विचारणीय हो जाता है जिसके लिए इस प्रकार की जमानत याचिका पर विचार करना सही रहेगा। हाल ही में एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मंबई से एक क्रूज जहाज से ड्रग्स जब्त के मामले में शाहरुख खान के ड्राइवर का बयान दर्ज किया है। ड्राइवर को शनिवार को शाम दक्षिण मुंबई में एनसीबी कार्यालय में बुलाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि मादक पदार्थ रोधी एजेसी के अधिकारियों ने उसका बयान दर्ज किया जिसके बाद उसे जाने दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)