होम शोपियां में दो से तीन आतंकी घिरे, सुरक्षाबलों के साथ शुरू हुई मुठभेड़
शोपियां में दो से तीन आतंकी घिरे, सुरक्षाबलों के साथ शुरू हुई मुठभेड़
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. यह मुठभेड़ अब से कुछ देर पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां (Shopian) में शुरू हुई है. सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि शोपियां में 2-3 आतंकी घुसे हुए हैं. शोपियां से पहले सुरक्षा बलों की पुंछ में भी आतंकियों से मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे. जम्मू कश्मीर में यह एक दिन में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की चौथी मुठभेड़ है.
सुरक्षा बल शोपियां में जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. सेना को आतंकियों के एक घर पर घुसे होने के इनपुट मिले थे. सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर ली. सुरक्षा बलों ने आतंकियों से सरेंडर करने को भी कहा. सुरक्षा बलों ने आतंकियों से अपील की कि वे अपने हथियार डाल दें और आतंक के राह को छोड़ दें.
सुरक्षा बलों को जिस इलाके में आतंकियों के घुसे होने की सूचना मिली है वहां भारी संख्या में पुलिस, सेना के साथ साथ सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है. फिलहाल अभी इस ऑपरेशन के बारे में पुलिस या फिर सेना की तरफ से ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है.
सूत्रों की मानें तो सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान ईमाम साहिब क्षेत्र में दो से तीन आतंकी घुसे हुए हैं. इस इनपुट के मिलते ही सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली और आतंकियों की बाहर निकालने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू किया गया.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।