होम जम्मू-कश्मीर: चुनाव से पहले फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 10, 2021 08:46 PM

जम्मू-कश्मीर: चुनाव से पहले फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका,

जम्मू-कश्मीर: चुनाव से पहले फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका,

जम्मू-कश्मीर: चुनाव से पहले फारूक अब्दुल्ला को बड़ा झटका,

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस(नेकां) को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा है। जम्मू संभाग में पार्टी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। राणा नेशनल कांफ्रेंस के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

नेकां ने संभागीय अध्यक्षों के चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की
इमरान नबी डार, प्रवक्ता नेकां, ने बताया कि पार्टी मुखिया फारूक अब्दुल्ला ने सलाथिया और राणा के इस्तीफे प्राप्त और स्वीकार कर लिए हैं। उधर, पार्टी महासचिव हाजी अली मोहम्मद सागर ने 16 अक्टूबर को होने वाले जम्मू और कश्मीर के लिए प्रांतीय अध्यक्षों के चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की है। वरिष्ठ नेता चौधरी मोहम्मद रमजान, अली मोहम्मद डार को कश्मीर संभाग और शेख मुस्तफा कमाल, अनिल धर को जम्मू संभाग के लिए चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से राणा के बदले स्वर सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए थे। संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला व उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला से मुलाकात भी की थी। लगभग दो घंटे चली बैठक में विभिन्न मुद्दों के साथ पार्टी छोड़ने की अटकलों पर बातचीत भी हुई थी। जिसके बाद राणा ने कहा कि अब जम्मू के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जम्मू के लोग विकास, रोजगार व सुशासन में बिना किसी क्षेत्र को दबाए हुए समान अधिकार चाहते हैं और इसके लिए दबना भी नहीं चाहते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)