होम यूपी: साक्षी महाराज ने राकेश टिकैत को बताया डकैत,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2021 08:27 PM

यूपी: साक्षी महाराज ने राकेश टिकैत को बताया डकैत,

यूपी: साक्षी महाराज ने राकेश टिकैत को बताया डकैत,

यूपी: साक्षी महाराज ने राकेश टिकैत को बताया डकैत,

उन्नाव की बिछिया सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लोकार्पण समारोह में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने भाषण के दौरान राकेश टिकैत को 'डकैत' बताया। साथ ही राहुल गांधी को राजनीति का 'पप्पू' कहा। मंच से ही संबोधन के दौरान सांसद ने कहा कि खुद को किसान नेता कहने वाले राकेश, टिकैत नहीं डकैत हैं।

साक्षी महाराज ने कहा कि हमने राकेश टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत के साथ काम किया है। उनके साथ वह उत्तर प्रदेश के किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष थे। आरोप लगाया कि आज के राकेश टिकैत ने डकैत को भी फेल कर दिया है। वहीं लखीमपुर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि जांच हो रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

लखीमपुर घटना में राहुल, प्रियंका, अखिलेश व मायावती द्वारा सरकार को दोषी ठहराने के सवाल पर कहा कि इन चारों की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो रही है। जनता पूछ नहीं रही है। जनाधार खत्म हो गया है। ये ऐसे मौके ढूंढते रहते हैं और लाशों पर राजनीति करना इनका स्वभाव है। सरकार को हर मामले में कटघरे में खड़ा करना इनकी राजनीति का एक हिस्सा है।

सांसद ने दावा किया जाट उनके साथ हैं। 2022 में भी योगी और 24 में फिर मोदी ही आएंगे। चुनाव में विपक्षियों के गठबंधन करने के सवाल पर कहा कि अब मेंढकों को एक तराजू में तोलने का प्रयास किया जा रहा है। मेंढक कभी एक तराजू में तोले नहीं जा सकते हैं। एक रखो तो दूसरा उछल जाएगा। तीसरा उछल जाएगा, वह एक हो नहीं पाएंगे।

जब-जब चुनाव होता है तब योगी और मोदी से भयभीत लोग मेंढकों का एक गठबंधन बना लेते हैं। उन्होंने मायावती के साथ गठबंधन करके देख लिया। राजनीति के पप्पू राहुल गांधी के साथ गठबंधन करके देख लिया। अब कह रहे हैं कि छोटे पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)