होम आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2021 09:36 PM

आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ

आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ

आतंकियों को चुनौती: कश्मीरी पंडित बिंदरू की बेटी ने कहा- अगर हिम्मत है तो सामने आओ

श्रीनगर में मंगलवार शाम को आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित माखन लाल बिंदरू का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। नेताओं, पुलिस के अधिकारियों के साथ ही भारी संख्या में लोग उनको श्रद्धांजलि देने पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों और रिश्तेदारों की हालत देख लोगों की आंखें नम हो गईं। वहीं बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम सिर्फ शरीर को मार सकते हो, मेरे पिता की आत्मा को नहीं। अगर हिम्मत है तो सामने आओ, तुम लोग केवल पत्थर फेंक सकते हो या पीछे से गोली चला सकते हो।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी बिंदरू के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिंदरू ईमानदार व्यक्ति थे, उन्होंने जीवन भर घाटी के लोगों की सेवा की। श्रीनगर के मेयर जुनैद मट्टू ने कहा कि चिनार चौक से जहांगीर चौक (जहां बिंदरू मेडिकेट स्थित है) तक की सड़क का नाम शहीद माखन लाल बिंदरू रोड रखा जाएगा। आगे की स्लाइड में पढ़ें आतंकियों को बिंदरू की बेटी की ललकार...

बिंदरू की बेटी श्रद्धा बिंदरू ने कहा कि 'मैंने अपनी पिता की बदौलत एक मुकाम हासिल किया है। पिताजी साइकिल से चलते थे, मेहनत और ईमानदारी के बूते उन्होंने समाज में सम्मान पाया। मुझे और मेरे भाई को अच्छी तालीम दी। हिंदू होने के बावजूद मैंने कुरान पढ़ी है। कुरान में भी लिखा है कि शरीर की हत्या की जा सकती पर आत्मा की नहीं। आतंकियों तुम बंदूक के दम पर हमारी हिम्मत नहीं तोड़ सकते। मैं अपने पिता की बेटी हूं, अगर तुम लोगों में हिम्मत है तो मेरा सामना करो।'
 

माखन लाल बिंदरू की हत्या पर कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने दुख व्यक्त किया। कश्मीरी पंडित सभा ने इस घटना को अत्यंत निंदनीय बताया और कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ अल्पसंख्यकों में डर का माहौल पैदा करना है। सभा के अध्यक्ष केके खोसा ने कहा कि कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे है। सरकार कश्मीर घाटी में हालात सामान्य बता रही है, लेकिन वहां पर हालात ठीक नहीं है।

उधऱ, श्रीनगर में कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी की हत्या की उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व महबूबा मुफ्ती, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी आशीष सूद ने निंदा की है। उप-राज्यपाल ने कहा कि इस कायरतापूर्ण कार्रवाई की कड़ी निंदा करता हूं। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदना है। इस प्रकार के जघन्य कृत्य के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उमर ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट में लिखा क्या भयानक खबर है! वह बहुत दयालु आदमी थे। मुझे बताया गया है कि उग्रवाद के चरम के दौरान भी वह कभी घाटी छोड़कर नहीं गए और अपनी दुकान खुली रखी। मैं इस हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)