होम शिवपाल बोले: इंतजार खत्म, अब युद्घ की तैयारी, भतीजे अखिलेश फोन और मैसेज का नहीं दे रहे जवाब

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 6, 2021 09:38 PM

शिवपाल बोले: इंतजार खत्म, अब युद्घ की तैयारी, भतीजे अखिलेश फोन और मैसेज का नहीं दे रहे जवाब

शिवपाल बोले: इंतजार खत्म, अब युद्घ की तैयारी, भतीजे अखिलेश फोन और मैसेज का नहीं दे रहे जवाब

शिवपाल बोले: इंतजार खत्म, अब युद्घ की तैयारी, भतीजे अखिलेश फोन और मैसेज का नहीं दे रहे जवाब

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बस अब बहुत हो गया इंतजार अब युद्घ की तैयारी है। मंगलवार रात इटावा के पचराहा स्थित एएच फर्नीचर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे शिवपाल सिंह ने सपा का नाम लिए बगैर कहा कि अब हम निकल पड़े हैं। 12 अक्तूबर से वृंदावन की पावन भूमि से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा शुरू करके यूपी विधानसभा चुनाव का जयघोष शुरू कर देंगे। प्रसपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

इंतजार करते-करते थक गया हूं। अब तो युद्ध ही होना है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की कर्मभूमि से उनकी रथ यात्रा शुरू होगी। जिस तरह पांडवों ने महाभारत के युद्ध में केवल पांच गांव मांगे थे। पूरा राज्य उन पर छोड़ दिया था।

उसी तरह हमने भी केवल अपने साथियों का सम्मान मांगा। मुझे सम्मान दो न दो हमने तो बहुत कुछ पा लिया है, मंत्री भी रहा अध्यक्ष भी रहा। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन गया हूं। मैंने तो 22 नवंबर 2020 को यहां तक कह दिया कि अगर यही इच्छा है तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे। उसका अभी तक जवाब नहीं आया। आज भी मैंने फोन और मैसेज किया था कि बात कर लो भाजपा को हराने के लिए बात करना ज़रूरी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है। नेता जी के न चाहने के बाद भी मुझे सपा से अलग कर दिया गया। अब बात सिर्फ सम्मान की है। मुझे सम्मान मिले न मिले लेकिन मेरे साथियों को सम्मान होना चाहिए।

मैने पहले भी कहा था सब एक हो जाएंगे तो अखिलेश मुख्यमंत्री बन जाएंगे। लखीमपुर कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। जिस राज्य में ऐसे मंत्री होंगे जिनपर हत्या के मुकदमे दर्ज हो तो बताओ वहां क्या हाल होगा।

सरकार को ऐसे मंत्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वे पीड़ित किसानों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रहे थे परंतु सरकार ने उन्हें नहीं जाने दिया। गिरफ्तार करवा लिया। कार्यक्रम में बुनकर समाज के नेता फारूख अंसारी, मारूफ अंसारी, अब्दुल अंसारी, माबूद अंसारी सहित बुनकर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)