होम लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2021 08:13 PM

लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता

लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता

लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने जिले के तिकुनिया गांव में रविवार को हुई हिंसा के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवकुश राणा आशीष पांडे के रूप में हुई है।

दोनों केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं।

लखीमपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों रविवार को तिकुनिया गांव में किसानों को कुचलने वाले वाहनों में से एक में बैठे थे।

पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

प्राथमिकी में आशीष मिश्रा का नाम लिया गया है कहा गया है कि वह वही कार चला रहा था, जो प्रदर्शनकारियों के ऊपर से गुजरी। प्राथमिकी के मुताबिक आशीष ने कार से नीचे उतरकर फायरिंग भी की फिर छिप गया।

हालांकि, घटना के एक ताजा वीडियो से पता चलता है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में तीन एसयूवी शामिल थी उन कारों पर कोई हमला नहीं हुआ था। पहली एसयूवी ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को टक्कर मारी, जो झंडों के साथ चल रहे थे। उसके बाद दो अन्य एसयूवी उसके पीछे जाती हुई नजर आई।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह मामले के संबंध में शुक्रवार तक एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करे, जिसमें आरोपी कौन हैं, किसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है किन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जैसी जानकारी शामिल हों।

अधिकारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि, मंत्री के बेटे का अभी भी पता नहीं चल पाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)