होम कांग्रेस में अब सिब्बल को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 29, 2021 09:01 PM

कांग्रेस में अब सिब्बल को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,

कांग्रेस में अब सिब्बल को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,

कांग्रेस में अब सिब्बल को लेकर मचा घमासान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल की ओर से पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़ा किये जाने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिब्बल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सिब्बल के बयान से कार्यकर्ता आहत हुए और इस वजह से उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।उधर, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी कपिल सिब्बल के बर्ताव पर सवाल उठाए हैं। अपने ट्वीट में वह लिखती हैं, 'कपिल सिब्बल जी से 2020 के विधानसभा चुनावों में मैं निवेदन करती रही सर एक बार चांदनी चौक आ जाइए, एक बार भी नहीं आए,अपने घर पर जिन कार्यकर्ताओं स्थानीय नेताओं की मीटिंग बुलाई, अगले ही दिन सभी ने #AAP का दामन थाम लिया, ना ही 2019 का चुनाव लड़ने वाले ही आए. इनके दम पर कॉंग्रेस चलेगी?'उधर, सिब्बल के आवास के बाहर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती ले रखी थी जिस पर 'गेट वेल सून सिब्बल' (सिब्बल आप जल्द स्वस्थ हों) लिखा हुआ था। उन्होंने 'गद्दारों को पार्टी से बाहर निकालो' के नारे भी लगाए। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''सिब्बल साहब ने जो बयान दिया है और जिस तरह से हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं, उससे कार्यकर्ता बहुत आहत हैं। कार्यकर्ता अपने आप उनके आवास के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन किया।''सिब्बल ने पार्टी की पंजाब इकाई में मचे घमासान और कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर बुधवार को पार्टी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए और कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाकर इस स्थिति पर चर्चा होनी चाहिए तथा संगठनात्मक चुनाव कराये जाने चाहिए। उन्होंने कई नेताओं के पार्टी छोडऩे का उल्लेख करते हुए गांधी परिवार पर इशारों-इशारों में कटाक्ष किया कि ''जो लोग इनके खासमखास थे वो छोड़कर चले गए, लेकिन जिन्हें वे खासमखास नहीं मानते वे आज भी इनके साथ खड़े हैं।'' सिब्बल ने जोर देकर कहा, ''हम 'जी हुजूर 23' नहीं हैं। हम अपनी बात रखते रहेंगे।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)