होम दो दिन बाद बरसेंगे बदरा: दिल्ली में 30 सितंबर को बारिश की संभावना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 28, 2021 10:07 PM

दो दिन बाद बरसेंगे बदरा: दिल्ली में 30 सितंबर को बारिश की संभावना

दो दिन बाद बरसेंगे बदरा: दिल्ली में 30 सितंबर को बारिश की संभावना

दो दिन बाद बरसेंगे बदरा: दिल्ली में 30 सितंबर को बारिश की संभावना

दिल्ली में बीते तीन दिन से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। आसमान में बादलों व धूप की लुकाछिपी चलती रहेगी है। कभी बादल कभी धूप का यह खेल अभी चलता रहेगा। दो दिन के बाद मौसम में बदलाव होगा। इस बदलाव के कारण 30 सितंबर से फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा, यह दो अक्तूबर तक जारी रहने की संभावना है। हालांकि यह बारिश कुछ स्थानों पर ही होगी। इस कारण तापमान में भी गिरावट होगी।

मौसम में बदलाव के कारण अब तापमान भी कम होने लगा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी रही। इस कारण से तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान मुंगेशपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि जाफरपुर केंद्र पर 32.5 डिग्री सेल्सियस व मयूर विहार में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से फिर से कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश रुक-रुक के दो अक्तूबर तक होगी। बीच-बीच में धूप व बादल आसमान में आते-जाते रहेंगे। उसके बाद आसमान साफ रहने लगेगा। इस दौरान तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री के बीच बने रहने की संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)