होम यूपी चुनाव की तैयारी : शिवपाल के घर पहुंचे ओवैसी व राजभर

Alert Star Digital Team Sep 29, 2021 08:55 PM

यूपी चुनाव की तैयारी : शिवपाल के घर पहुंचे ओवैसी व राजभर

यूपी चुनाव की तैयारी : शिवपाल के घर पहुंचे ओवैसी व राजभर

यूपी चुनाव की तैयारी : शिवपाल के घर पहुंचे ओवैसी व राजभर

प्रदेश में विधानसभा चुुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पहुंचे। इनके बीच करीब घंटे भर सियासी मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि अभी गठबंधन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लगातार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की पहल करते रहे हैं, लेकिन अभी तक स्थितियां साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में मंगलवार को शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में साफ किया था कि उनकी तरफ से पहल हो चुकी है। अब फैसला अखिलेश यादव को करना है। इस बीच वह दो अक्तूबर को फिरोजाबाद से पैदल यात्रा और 12 अक्तूबर को सामाजिक परिवर्तन यात्रा निकालने की भी तैयारी कर रही है। बुधवार दोपहर वह इटावा से लखनऊ लौटे। शाम करीब छह बजे उनके आवास पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी पहुंच गए।

इन तीनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण भी वहां पहुंच गए। शिवपाल सिंह यादव के आवास पर तीन पार्टियों के अध्यक्ष के पहुंचने को सियासी नजरिए से अहम माना जा रहा है। क्योंकि ओवैसी 21 सितंबर को भी शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात कर चुके हैं। इस बार ओवैसी के साथ राजभर और रावत के आने से संकल्प भागीदारी मोर्चा गठन की कवायद जोर पकड़ती नजर आ रही है। हालांकि प्रसपआ अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अभी तक मोर्चा में शामिल होने से इनकार कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)