होम गोरखपुर में यहां हो सकती है प्रियंका गांधी की सभा, तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 27, 2021 09:30 PM

गोरखपुर में यहां हो सकती है प्रियंका गांधी की सभा, तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी

गोरखपुर में यहां हो सकती है प्रियंका गांधी की सभा, तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी

गोरखपुर में यहां हो सकती है प्रियंका गांधी की सभा, तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी

गोरखपुर जिले के चंपा देवी पार्क में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा हो सकती है। यह सभा पार्टी की प्रतिज्ञा यात्रा 'हम वचन निभाएंगे' के समापन के मौके पर होनी है। कांग्रेस पार्टी की जिलास्तर इकाई द्वारा इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। जीडीए से अनुमति लेने के बाद जिला एवं पुलिस प्रशासन से अनुमति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि जनसभा की तारीख के बारे में अभी पार्टी की स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रतिज्ञा यात्रा दो अक्तूबर से शुरू होकर 12 अक्तूबर को समाप्त होनी थी। लेकिन पितृपक्ष की वजह से यात्रा अब नौ अक्तूबर से शुरू होगी, ऐसे में जनसभा की तारीख भी आगे बढ़ सकती है।

पूर्वांचल में अपने खोए जनाधार को फिर से हासिल करने के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा 'हम वचन निभाएंगे' शुरू कर रही है। यात्रा अयोध्या से आरंभ होकर बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज होते हुए गोरखपुर में 12 अक्तूबर को समाप्त होगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी के अलावा गोरखपुर में जनसभा में संबोधित करेंगी। ऐसे में यात्रा और जनसभा को सफल बनाने के लिए जिला और महानगर कांग्रेस तैयारी में जुट गई है।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने बताया कि वाराणसी से दो अक्तूबर से शुरू हो रही प्रतिज्ञा यात्रा की तारीख टल गई है। पितृ पक्ष के बाद इसके नौ अक्तूबर से शुरू होने की संभावना है। ऐसे में गोरखपुर में आयोजित होने वाली जनसभा की तारीख नए सिरे से तय हो सकती है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि 12 अक्तूबर को प्रियंका गांधी की जनसभा चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित है। जीडीए से इसके लिए बुकिंग करा ली गई है। वहीं जिला एवं पुलिस प्रशासन से इसके लिए अनुमति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

संध्या और प्रियंका के परिजनों से कर सकती हैं मुलाकात निर्मला पासवान ने बताया कि प्रियंका गांधी नाव से स्कूल जाने वाली छात्रा संध्या निषाद के अलावा गोरखपुर विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाली छात्रा प्रियंका के परिजनों से मुलाकात कर सकती हैं। इसके लिए राज्य नेतृत्व से वार्ता हो रही है।

प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए बैठक
प्रियंका गांधी की जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की जिला एवं महानगर इकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद ने रविवार को वनटांगिया गांव में बैठक कर निषादों एवं अल्पसंख्यकों को आमंत्रित किया। दिलीप कुमार निषाद ने कहा कि वनटांगिया गांव का निषाद वर्ग प्रियंका गांधी की रैली में शामिल होकर उन्हें नाव भेंट करना चाहता है। प्रियंका गांधी ने प्रयागराज में निषादों की टूटी नाव का मामला एवं रोजगार के प्रति लड़ाई लड़ी थी। अभी हाल ही में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोरखपुर में बाढ़ के दौरान नाव चलाकर स्कूल जाने वाली संध्या निषाद की सराहना की थी। इन सब को लेकर पूरे प्रदेश के निषाद समाज में खुशी है। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में निषाद समुदाय का एक बड़ा तबका रैली पद यात्रा में शामिल होगा। कार्यक्रम में महानगर सचिव मुस्तफा अंसारी, बिरजू निषाद, मनोज निषाद, सुरेश निषाद, बेचनी देवी, रुमाली देवी, सद्भामा देवी, रामचन्दर निषाद, झीनक निषाद, राम सुमेस निषाद, जितेन्द्र निषाद, हरिश्चन्द्र निषाद, सुरेश निषाद, सोमई निषाद, राधे निषाद, बनारसी निषाद, पट्टू निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)