होम विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर मैनपुरी में शिवपाल यादव ने दिया बयान

Alert Star Digital Team Sep 27, 2021 09:25 PM

विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर मैनपुरी में शिवपाल यादव ने दिया बयान

विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर मैनपुरी में शिवपाल यादव ने दिया बयान

विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर मैनपुरी में शिवपाल यादव ने दिया बयान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने सोमवार को जिला कारागार मैनपुरी में निरुद्ध अनुपम दुबे से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधा घंटा तक बातचीत हुई। जेल में मुलाकात करने के बाद शिवपाल सिंह यादव मीडिया से मुखातिब हुई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सामजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि वे गठबंधन चाहते हैं।
जिला कारागार में मिलाई
गौरतलब है कि जनपद फर्रुखाबाद के रहने वाले डॉक्टर अनुपम दुबे वर्तमान में जिला कारागार मैनपुरी में निरुद्ध चल रहे हैं। रविवार को उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की गई, वहीं नोटिस तामील कराया गया था। उक्त कार्रवाई के बाद सोमवार को अचानक प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जिला कारागार पहुंचे। सामान्य तौर पर मिलाई की प्रक्रिया के तहत पर्ची ली गई। इसके बाद अनुपम दुबे से करीब आधा घंटा तक अकेले में बातचीत की। मुलाकात करने के बाद कारागार से बाहर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुलाकात के संबंध में कोई खास जानकारी नहीं दी। लेकिन अखिलेश यादव के एक बयान पर पूछे गए सवाल का जबाव दिया कि प्रसपा गठबंधन चाहती है। यह जब भी होगा, मीडिया को पता चल जाएगा। इसके बाद शिवपाल यादव जिला कारागार से काफिले के साथ रवाना हो गए।

डॉ. अनुपम दुबे पर लगा है रासुका
इंस्पेक्टर और शमीम हत्याकांड में आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के खिलाफ डीएम ने रासुका लगा दिया है। रविवार को फतेहगढ़ कोतवाल ने मैनपुरी जेल जाकर आरोपी अनुपम को रासुका का नोटिस तामील करा दिया।फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे शमीम और इंस्पेक्टर की हत्या में आरोपी हैं। इन दोनों मामलों में उन पर आरोप तय हो चुके हैं। अनुपम इस समय मैनुपरी जेल में बंद हैं। एडीजी भानु भाष्कर और आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने एसपी अशोक कुमार मीणा को बसपा नेता पर रासुका की कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसपी की संस्तुति पर डीएम ने मानवेंद्र सिंह ने रासुका की कार्रवाई की है। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल रविवार को मैनपुरी जिला जेल में अनुपम को कार्रवाई का नोटिस तामील करा दिया। एसपी ने बताया कि अनुपम दुबे पर जीआरपी इंस्पेक्टर रामनिवास यादव, ठेकेदार शमीम और फतेहगढ़ के दो सगे भाइयों की हत्या का आरोप है। उस पर कुल 43 मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर हत्याकांड में कुर्की की कार्रवाई अमल में लाने पर आरोपी अनुपम ने शमीम हत्याकांड में कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। जेल जाने के बाद भी उस पर धमकी देने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)