होम जम्मू-कश्मीर: अठावले ने कई नेताओं को दिखाया आईना

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2021 09:27 PM

जम्मू-कश्मीर: अठावले ने कई नेताओं को दिखाया आईना

जम्मू-कश्मीर: अठावले ने कई नेताओं को दिखाया आईना

जम्मू-कश्मीर: अठावले ने कई नेताओं को दिखाया आईना

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कई नेताओं को आईना दिखाया। सधे हुए लहजे में अठावले ने फारूक अब्दुल्ला, असदुद्दीन ओवैसी और दिग्विजय सिंह के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं जम्मू-कश्मीर के मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है। सरकार के साहसिक कदम के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में निवेश करेंगे और आतंकवाद से दूर रहने वाले स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे।

अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को हटाना लोगों के हित में
अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35-ए को हटाना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है क्योंकि बाहरी निवेशकों के लिए केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदना और अपनी इकाइयां स्थापित करना सबसे बड़ी बाधा थी। अठावले अपने मंत्रालय के तहत केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लेने के लिए यहां पहुंचे। कहा कि उनका मंत्रालय उप-राज्यपाल के नेतृत्व वाले जम्मू-कश्मीर प्रशासन को अपना पूरा समर्थन देगा। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि केंद्र की सभी योजनाएं जनता तक पहुंचें। सरकार केंद्र शासित प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)