होम गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण
गौतमबुद्ध नगर में सीएम योगी: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का किया अनावरण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सात जिलों के दौरे के कार्यक्रम के तहत बुधवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे। आज सीएम ग्रेटर नोएडा के दादरी पहुंचे और यहां उन्होंने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया। हालांकि उनके दौरे से पहले से ही मिहिर भोज के वंशज होने का दावा करने वाले राजपूतों और गुर्जरों में गतिरोध बुधवार को भी जारी रहा। यहां सीएम योगी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पढ़िए उनके भाषण की खास बातें....
हम गुलाम बने क्योंकि हम अलग-अलग थे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, देश में गुलामी का कारण एक ही था क्योंकि हम अलग-अलग थे। हम जाति के बंधन में बंधे थे। हम संप्रदाय के बंधन में बंधे थे। कोई भी विदेशी आक्रांता आता था, वो हमारी बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता था।
2017 से पहले नहीं निकलने दी जाती थी कांवड़ यात्रा
सीएम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले कोई कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी। दुर्गा पूजा का त्योहार नहीं मनाने दिया जाता था। तब कोई विदेशी आक्रमणकारी तो यहां शासन नहीं कर रहा था, लेकिन आज की स्थिति बदली है। आज सभी व्यवस्था हो रही है। 2017 में हमारी सरकार बनने के तुरंत बाद अवैध बूचड़खाने को बंद करा दिया गया। बहन-बेटियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया।
राष्ट्रधर्म को रखना होगा सर्वोपरि
मुख्यमंत्री ने कहा कि, राष्ट्रधर्म सबसे पहला धर्म होना चाहिए। अगर देश की सुरक्षा पर कोई आंच आई, तो हम सब सुरक्षित नहीं होंगे। इसलिए हमें राष्ट्रधर्म को सर्वोपरि रखना होगा।
प्रदेश में पहले था गुंडाराज अब विकास की बात: योगी आदित्यनाथ
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट आए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में अब विकास की बात होती है। पहले जहां गुंडाराज था, वहां अब निर्यात और निवेश का माहौल है। मुख्यमंत्री एक निजी कार्यक्रम में आए थे। एनसीआर विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पूरे प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों को भी लाभ होगा। वहीं यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में फिल्म सिटी का फायदा उत्तर भारत तक होगा। इससे रोजगार और विकास के नए आयाम बनेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।